फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 मी दौड़ जीतो और इनाम में स्कूटी पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी विकासखंडों में बालक और बालिका (अंडर-19) की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता 10 और 11 फरवरी को होगी। प्रतियोगिता का फाइनल 14 और 15 फरवरी को दून में होगा। फाइनल के विजेताओं को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्कूटी भेंट करेंगे। फाइनल के समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

सचिवालय में मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की। इसके तहत 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के सभी विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता होगी। 14 और 15 फरवरी को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में फाइनल स्तर की दौड़ होगी। प्रतियोगिता में 19 वर्ष से कम (15 फरवरी 2018 को) आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता कराने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में समिति का गठन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए हीरो मोटोकॉर्प सिडकुल हरिद्वार ने अपने सीएसआर मद से सरकार को 95 स्कूटी प्रदान की हैं। समापन समारोह के लिए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें