फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

201 लोगों ने रक्तदान कर किया महादान अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसाइटी और

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

अमूल्य जीवन विकास चैरिटेबल सोसायटी और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को ग्लेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 201 लोगों ने रक्तदान कर महादान किया। शिविर में मुख्य अतिथि एडीजी अशोक कुमार और विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। इसीलिए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान से स्वास्थ्य में किसी तरह की गिरावट नहीं आती। खासकर युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने उजाला योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत उत्तरकाशी की एक निर्धन कन्या का विवाह कराया गया। विधायक सहदेव पुंडीर ने संस्था के कार्यों की सराहना की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के लिए जो भी सहयोग होगा, वह अपने स्तर से करेंगे। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि वक्त दे रक्त दे योजना के तहत संस्था प्रत्येक दिन अस्पताल में जाकर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क रक्त प्रदान कराएगी। जबकि उजाला योजना के तहत पहाड़ी क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद के निशुल्क आपरेशन कराए जाएंगे व गरीबों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। शिविर में संस्था के अध्यक्ष बृजपाल सिंह, मयंक गौड़, मोहित शर्मा, गणेश चंद्र, संजय नेगी, नरेंद्र मेहता, उमेश राठौर, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें