फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पद्मावत प्रदर्शित नहीं होने देंगे : कालवी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि फिल्म पद्मावती का नाम पद्मावत करने से राजपूतों का अपमान खत्म नहीं होगा। फिल्म में राजपूताना इतिहास को तोड़मरोड़ कर दिखाने की साजिश की गई है। ऐसे में फिल्म रिलीज हुई तो जौहर की ज्वाला में बहुत कुछ जल जाएगा।
लोकेंद्र सिंह कालवी ने प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान फिल्म निर्माता निदेशक संजय लीला भंसाली पर आतंकवादियों से मिले होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने की चर्चा है। फिल्म रिलीज हुई तो राजपूत करणी सेना सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि फिल्म के विरोध में आम जनता के साथ ही आठ राज्यों की सरकारों का भी समर्थन है। कालवी ने बताया कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के बाबत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की गई है। मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को देखते हुए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

रानी पद्मावती की 37वीं पीढ़ी के वंशज हैं कालवी
लोकेंद्र सिंह कालवी महाराणा प्रताप के 24वीं और रानी पद्मावती के 37वीं पीढ़ी के वंशज हैं। कालवी ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती ही नहीं बल्कि पूरे राजपूत समाज के चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं। राजपूत समाज इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
सेंसर बोर्ड बनाए अलग कमेटी : कालवी ने कहा कि इतिहास पर आधारित फिल्म बनाने के लिए सेंसर बोर्ड की अलग कमेटी बनाई जाए। कमेटी इतिहास का अध्ययन करे और इसके बाद फिल्म बनाने के लिए सर्टिफिकेट जारी करे।
विज्ञापन

पत्रकारों को लिया आड़े हाथ : करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने फिल्म देखने वाले चार पत्रकारों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चार पत्रकारों ने फिल्म देखकर ढोल बजाया था कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अब तीन सदस्यीय प्रिव्यू कमेटी ने फिल्म देखकर टिप्पणी की है कि फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। वहीं फिल्म से घूमर नृत्य भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें