फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की बेहतरी पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की बेहतरी पर हुआ मंथन
विज्ञापन

- पर्यटन सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल ने ली अधिकारियों की बैठक
- पिछले महोत्सवों का फीडबैक लिया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में अगले साल मार्च-2018 में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पर्यटन सचिव एवं गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ तीर्थनगरी में बैठक की। उन्होंने पिछले महोत्सवों का फीडबैक भी लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बताया कि आठ जनवरी को शासन स्तर पर आयोजित बैठक में महोत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
शनिवार को पर्यटन सचिव एवं आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर मुनिकीरेती पहुंचे। उन्होंने यहां गंगा रिजॉर्ट में पर्यटन और वन अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें मार्च में आयोजित होने वाले सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियों और इसमें शामिल होने वाले देश-दुनिया के साधकों व जिज्ञासुओं को बेहतर सुविधा देने पर चर्चा की। सचिव ने अधिकारियों से बीते वर्षों में हुए योग महोत्सवों से संबंधित जानकारियां भी ली। साथ ही उन्हें इस साल महोत्सव में शिरकत करने वाले साधकों और जिज्ञासुुओं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार किस तरह से महोत्सव को विश्व पटल पर प्रचारित-प्रसारित करे व इससे पर्यटन का बढ़ावा मिल सके, इसके सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे चली बैठक में विमर्श के बाद सचिव दिलीप जावलकर मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को शासन स्तर पर महोत्सव को लेकर बैठक प्रस्तावित है, जिसमें योग महोत्सव की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने और विदेशी साधकों व जिज्ञासुओं की आमद बढ़ाने पर मंथन किया जाएगा। मौके पर पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक वीएस चौहान, जीएमवीएन के एमडी अतुल कुमार गुप्ता, तहसीलदार रेखा आर्य, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी देहरादून किशन सिंह रावत, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा, पौड़ी से खुशहाल सिंह नेगी, दयानंद आश्रम के स्वामी शांतात्मानंद, राजीव तिवाड़ी, गौहरी रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल आदि मौजूद थे।
चौरासी कुटिया में तलाशी पर्यटन की संभावना
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया में पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशने के लिए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने स्वर्गाश्रम स्थित कुटिया का निरीक्षण भी किया। उन्होंने वन अधिकारियों के साथ कुटिया का जायजा लेते हुए जानकारियां हासिल की। बताया कि पर्यटन के लिहाज से चौरासी कुटिया काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन रिजर्व फॉरेस्ट का हिस्सा होने की वजह से पर्यटन विभाग वहां किसी भी प्रकार की गतिविधि संचालित नहीं कर सकता है। बताया कि वन विभाग कुटिया को पुराने स्वरूप में लाने और उसके इतिहास को उजागर के लिए में सहयोग मांगेगा, तो विभाग सहायता के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के लिए मिली वनभूमि भी देखी
ऋषिकेश। पर्यटन सचिव एवं गढ़वाल आयुक्त दिलीप जवालकर ने मुनिकीरेती में बैठक के बाद संयुक्त यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड के समीप हाल में विभाग को हस्तांतरित हुई करीब साढ़े तीन एकड़ वन भूमि का निरीक्षण किया। बताया कि पर्यटन विभाग इस भूमि पर चारधाम यात्रा के लिए आधुनिक केंद्र स्थापित करने जा रहा है, जिसमें यात्रा वाहनों में जीपीएस लगाकर उनकी पल-पल की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। बताया कि केंद्र में यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलना और यात्रियों को मौसम की जानकारी देने के लिए डिस्प्ले, चारधामों का लाइव टेलीकास्ट आदि की सुविधा तीर्थयात्रियों केे उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें