फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रसेन नगर में चोरों ने खंगाला बंद घर

विज्ञापन
विज्ञापन
उग्रसेन नगर में चोरों ने खंगाला बंद घर
विज्ञापन

-- हजारों की नकदी और कीमती मोबाइल ले उड़े
-- पुलिस ने महिला की शिकायत चोरों की तलाश की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश उग्रसेन नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए हजारों की नकदी और दो कीमती मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंची पीड़ित महिला को इसका पता चला। जिसके बाद उसने आईडीपीएल चौकी पुलिस से लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौका-मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक उग्रसेन नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता आरती गौड़ ने लिखित शिकायत में बताया कि वह बीते मंगलवार को किसी काम से देहरादून गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह उनके पड़ोसियों ने मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। घर पहुंचने पर दरवाजों की ताले टूटे मिले। आलमारी में लॉकर से करीब 65 हजार रुपये की नकदी और दो कीमती मोबाइल गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी आईडीपीएल चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि चोरी की मामला संज्ञान में आया है। तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें