ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2018 के आवेदन में अब केवल छह दिन बचे हैं। एक जनवरी तक रात 12 बजे तक ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद सीबीएसई आवेदन का मौका नहीं देगा।
सीबीएसई की ओर से जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल 2018 और ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल 2018 को किया जाएगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से चल रही है। एक जनवरी की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद जो अभ्यर्थी एक जनवरी तक आवेदन कर देंगे, वह दो जनवरी तक अपना शुल्क जमा करा सकते हैं। हालांकि अभी तक सर्वर से संबंधित कोई समस्या सामने नहीं आई है, लिहाजा बोर्ड आवेदन की तिथि बढ़ाएगा, इसकी जानकारी नहीं है। सीबीएसई ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर लें।
...................
यह है जेईई मेन की वेबसाइट : www.jeemain.nic.in