ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को दून विश्वविद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 205 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। अस्पताल की ओर से रोगियों की निशुल्क ईसीजी, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच भी की गई। अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी के मुताबिक, अस्पताल की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डॉ.अमित झा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ.सोनिका और डॉ.निशिमा, शिशु रोग विभाग से डॉ.प्रेशा, नाक-कान-गला रोग विभाग की डॉ.माधुरी, नेत्र रोग विभाग की डॉ.ऐश्वर्या, हड्डी रोग विभाग के डॉ.आदित्य मिश्रा, सर्जरी विभाग के डॉ.सुखविंदर और दंत रोग विभाग की डॉ.दिशा डबराल ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया। मथुरावाला, बंजारावाला, कारगी, बंगाली कोठी, दून विश्वविद्यालय के आसपास, सचिवालय कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन सहयोग से समय-समय पर इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते हैं। अस्पताल प्रबंधन का यह ध्येेय है कि हर जरूरतमंद तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। शिविर में दून विवि की कुलपति कुसुम अरुणाचलम, सहायक रजिस्ट्रार नरेंद्र लाल, समन्वयक डॉ.आशीष सिन्हा, केयरटेकर विपिन मैठानी, अस्पताल उप केंद्र मोथरोवाला के जनसंपर्क अधिकारी सन्नी बिंद्रा का सहयोग रहा।