रेड हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
रेंजर्स मैदान में रविवार को मांटेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शानदार प्रदर्शन कर रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। इस दौरान प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि शरद सिंह नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षक उनका उचित मार्गदर्शन करें, जिससे आगे चलकर वह देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें। प्रधानाचार्य शशि गुलाटी ने भी विचार रखे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ‘इतना बुरा हूं मां’ और ‘अब तो हमें जीने दो-जीने दो’ को सभी ने सराहा। शिव तांडव नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वॉलीबाल में अरावली सदन, बैडमिंटन में शिवालिक सदन, बास्केटबाल और क्विज में विंध्याचल सदन अव्वल रहा। खो-खो में अरावली और विंध्याचल सदन प्रथम रहे। रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। इस मौके पर डी.जोशी, मृदुला नैथानी, विशाल चाचड़, एम.जैन मौजूद रहे।