फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ मुहिम, फुंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ मुहिम, फूंका पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
जन क्रांति विकास मोर्चा ने नशे के खिलाफ जन जागरुकता की मुहिम शुरू करने के साथ ही रविवार को नशे के सौदागरों का पुतला फूंका। मोर्चा पदाधिकारियों ने आम जनता में नशे के खिलाफ जागरूक होने के लिए पर्चे भी बांटे।
विज्ञापन

मोर्चा पदाधिकारी दोपहर 12 बजे लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए। केंद्रीय अध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में ड्रग माफियाओं का पुतला जलाया। अमित जैन ने कहा कि समाज और राष्ट्र विरोधी ताकतें युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेल रही हैं। इससे बचने के लिए युवाओं को खुद जागरूक होकर नशे की लत से दूर होना होगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा पदाधिकारी शहर और गांवों में अभियान चलाकर लोगों को नशे के खिलाफ खड़ा करेंगे। केंद्रीय प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उपाध्यक्ष सुरेश नेगी ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिए शिक्षण संस्थानों को भी कड़े नियम बनाने की जरूरत है। इसके लिए मोर्चा पदाधिकारी शिक्षण संस्थाओं में जाएंगे। इस दौरान अजय वर्मा, रोहित रावत, पीडी गुप्ता, केआर खेड़ा, राकेश भट्ट, श्याम सुंदर शर्मा, रविंद्र प्रधान, सुंदर लाल, धर्मेंद्र कुमार, जेआर शर्मा, रजनी गुप्ता, विपिन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें