फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकास कार्यों के लिए 171 करोड़ मंजूर, शहीदों के नाम पर होंगी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं के लिए 171 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। यह राशि मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण, बिजली परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण, पार्किंग सुविधाओं और यातायात सुधार में खर्च की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य के शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान देने के लिए कई मार्गों का उनके नाम पर नामकरण करने का निर्णय भी लिया है।
चंपावत में बनेगा अत्याधुनिक सिटी सेंटर

विकास योजनाओं में सबसे बड़ी सौगात चंपावत जिले को मिली है। मुख्यमंत्री ने लोहाघाट में किमतोली-रौशाल मोटर मार्ग के हॉटमिक्स कार्य के लिए 12.15 करोड़ और चंपावत रोडवेज स्टेशन पर एक आधुनिक सिटी सेंटर (मल्टीस्टोरी पार्किंग व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स) के निर्माण के लिए 62.33 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर की है।
विज्ञापन


-

इन परियोजनाओं को मिला बजट

लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50.25 करोड़, राजधानी देहरादून में जाम की समस्या से निपटने के लिए छह विभिन्न कार्यों के लिए 33.45 करोड़ का अनुमोदन दिया गया है। सीएम ने बागेश्वर, चमोली (केदारनाथ) और पौड़ी (लैंसडाउन) के विभिन्न मोटर मार्गों के निर्माण व सुधारीकरण के लिए लगभग 11.37 करोड़ मंजूर किए। वहीं, नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन के द्वितीय तल के रेनोवेशन के लिए 1.60 करोड़ की राशि दी।

-

इन सड़कों के नाम शहीद व आंदोलनकारियों के सम्मान में

मुख्यमंत्री ने शहीद व आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान देते हुए कई मोटर मार्गों के नामकरण को भी मंजूरी दी है। इसके तहत कुनीगाड-रामपुर मार्ग (अल्मोड़ा) मार्ग अब शहीद सूबेदार भवानी दत्त जोशी (सेना मेडल) मार्ग कहलाएगा। ल्वाणी सुया मार्ग (चमोली) अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. खीम सिंह के नाम पर होगा। गोपेश्वर-ग्वाड मार्ग (बद्रीनाथ) अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मेहरबान सिंह रावत के नाम पर होगा। नैनीसैंड-आमसौंड मार्ग (कर्णप्रयाग) अब राज्य आंदोलनकारी स्व. तुलाराम थपलियाल के नाम समर्पित किया गया है।
विज्ञापन


इसी महीने होगी डिजिटल इंपावरमेंट मीट

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तकनीक और एआई को बढ़ावा देने के लिए इसी महीने देहरादून में आयोजित होने वाली 5वीं डिजिटल इंपावरमेंट मीट एवं अवार्ड्स को भी हरी झंडी दे दी है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय विकसित भारत 2047 की ओर डिजिटल परिवर्तन रहेगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रुद्रपुर निवासी सुमन जैन को लोकतंत्र सेनानी सम्मान पेंशन देने का भी अनुमोदन किया, जिसके तहत उन्हें 27 जून 2025 से 20 हजार प्रतिमाह की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें