फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन की डील कर व्यापारी से हड़पे 17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






व्यापारी को प्लॉट बेचने के नाम पर एक आरोपी ने 17 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पीड़ित को पहले एक प्लॉट दिखाकर दस लाख रुपये हड़पे। इसकी रजिस्ट्री नहीं हुई तो दूसरा प्लॉट दिखाकर सात लाख रुपये हड़प लिए। विश्वास में लेने के लिए जमीन की डील कर भूमि पूजन भी कराया गया। शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस को शिकायत करते हुए सालावाला के अशोक विहार निवासी दीपक कुमार ने बताया कि राज प्लाजा में उनकी मोबाइल की दुकान है। उनकी दुकान पर किशननगर चौक निवासी सोनू सिंह आता रहता था और अपने आप को प्रॉपर्टी डीलर बताता था। आरोपी ने नवंबर 2022 में झांसा दिया कि वह अपने जीजा विरेंद्र के साथ मसूरी डायवर्जन के पास प्लाटिंग कर रहा है। झांसे में आकर उन्होंने प्लॉट लेने का मन बनाया। इसके बाद जमीन देखकर 22 लाख रुपये में सौ गज जमीन की डील की। बताया कि इस जमीन के मालिक विदेश में रहते है। जो कुछ प्लॉट बुक होने पर विदेश से आकर रजिस्ट्री करेंगे। आरोपी ने जमीन के एडवांस के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग कर 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद रजिस्ट्री कराने के नाम पर बहाने बनाता रहा। इसके कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि इस जमीन पर एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग होने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। शिकायत की तो आरोपी ने रकम लौटाने का भरोसा दिया। लेकिन कुछ दिन बाद सुद्धोवाला में दूसरा प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। वहां भी झांसे में लेकर सात लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने इसकी भी रजिस्ट्री नहीं कराई और रकम लेकर फरार हो गया। आरोप है कि उसने पुलिस प्रशासन से अच्छे संबंध होने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें