फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड की 17 कंपनियां हुईं दिवालिया, इस कंपनी की संपत्ति होगी नीलाम

Fri, 29 Nov 2019 09:44 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कारपोरेट मंत्रालय के दून कार्यालय में लिक्विडेशन शुरू
  • हल्द्वानी की जलपैक कंपनी की संपत्तियां होंगी नीलाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में लंबे समय से चल रही 17 कंपनियां दिवालिया हो गई हैं। कारपोरेट मंत्रालय के दून स्थित कार्यालय ने दिवाला निकलने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इनमें से एक कंपनी की संपत्तियां नीलाम हो रही हैं।

विज्ञापन


कारपोरेट कार्य मंत्रालय के रजिस्ट्रार एवं शासकीय समापन कार्यालय के देहरादून स्थित कार्यालय ने दिवालिया हो चुकी कंपनियों की कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। इन कंपनियों की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। इनमें से काफी पुरानी हल्द्वानी स्थित जलपैक कंपनी की संपत्तियां अटैच करने के बाद अब देनदारों की देनदारी खत्म करने के लिए विभाग ने नीलामी शुरू कर दी है।

बाकी 17 कंपनियों की परिसंपत्तियों की नीलामी भी जल्द

बाकी 17 कंपनियों की परिसंपत्तियों की नीलामी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी परिसंपत्तियां करोड़ों रुपये की थी, लेकिन वक्त के साथ इनका काम ठप होता चला गया।

कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो कि विवादों के चलते बंद हो गई हैं। रजिस्ट्रार एवं शासकीय समापन कार्यालय की ओर से ऐसी कंपनियों की लगातार पड़ताल की जा रही है। 
 
विज्ञापन

निष्क्रिय कंपनियों की तैयार हो रही कुंडली

कारपोरेट कार्य मंत्रालय के रजिस्ट्रार एवं शासकीय समापन कार्यालय के देहरादून स्थित कार्यालय में वर्तमान में 7866 कंपनियां पंजीकृत हैं। इनमें से केवल 5393 कंपनियां एक्टिव हैं जबकि 2473 कंपनियां निष्क्रिय हैं। अब विभाग की ओर से इन कंपनियों की पड़ताल तेज की गई है। जल्द ही इन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रदेश में लिक्विडेशन प्रक्रिया से गुजरने वाली 17 कंपनियां दिवालिया घोषित हो चुकी हैं। इन कंपनियों की परिसंपत्तियां नीलाम करने की प्रक्रिया की जा रही है ताकि देनदारों की देनदारी खत्म की जा सके।
- बीके केन, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज कम ऑफिशियल लिक्विडेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें