फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अप्रैल से शुरू होगी 16वीं जनगणना, इस बार ये होंगे सबसे अहम सवाल

Sun, 19 Jan 2020 04:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • जनगणना में 31 सवालों का देना होगा आप सभी को जवाब
  • घर परिवार के साथ ही किचेन से लेकर टॉयलेट तक के सवाल
  • इस बार जनगणना के आंकड़े ब्लॉक स्तर पर भी जुटाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की 16वीं जनगणना एक अप्रैल 2020 से शुरू होने जा रही है। इस बार जनगणना में घर के खाने से लेकर स्मार्टफोन को भी शामिल किया गया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जनगणना 2021 का काम एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक चलेगा। इसके तहत इस बार ब्लॉक स्तर पर भी डाटा लिया जाएगा ताकि बाद में विधानसभा के परिसीमन में आसानी हो सके। जनगणना के लिए सरकार ने 31 सवाल तैयार किए हैं, जिसमें घर की दीवार, छत से लेकर स्मार्टफोन और किचेन व टॉयलेट भी शामिल है। गणना कर्मचारी घर में रहने वाले हर व्यक्ति की सूची तैयार करने के लिए घर-घर पहुंचेंगे। 

घर से जुड़े यह 6 सवाल

1-बिल्डिंग नंबर(म्यूनिसिपल या लोकल अथॉरिटी नंबर)
2-हाउस नंबर
3-मकान की छत, फर्श और दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
4-मकान का इस्तेमाल किसलिए हो रहा है
5-मकान की स्थिति
6-परिवार क्रमांक
 

परिवार से जुड़े यह 10 सवाल

1-घर में कितने लोग हैं?
2-मुखिया का नाम क्या है?
3-लिंग
4-क्या मुखिया अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य समुदाय से हैं?
5-मकान की ऑनरशिप किसकी है?
6-कितने कमरे हैं?
7-कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं?
8-पीने के पानी का मुख्य सोर्स क्या है?
9-पानी के स्त्रोत की उपलब्धता क्या है?
10-घर में बिजली का मुख्य स्त्रोत क्या है?

किचेन और रसोई से जुड़े यह 6 सवाल

1-मकान में कोई टॉयलेट है या नहीं?
2-किस-किस प्रकार के टॉयलेट हैं?
3-ड्रेनेज सिस्टम कैसा है?
4-कोई वॉशरूम है या नहीं?
5-किचेन है या नहीं? इसमें एलपीजी या पीएनजी कनेक्शन है या नहीं?
6-किचेन में इस्तेमाल होने वाला ईंधन कौन सा है?
विज्ञापन

टीवी-मोबाइल से जुड़े यह 5 सवाल

1-क्या कोई टेलीविजन है?
2-घर में कोई ट्रांजिस्टर या रेडिया है या नहीं?
3-इंटरनेट की सुविधा है या नहीं?
4-लैपटॉप और कंप्यूटर है या नहीं?
5-घर में कोई बेसिक फोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन में से क्या है?

कार-बाइक, अनाज से जुड़े यह 4 सवाल

1-घर में साइकिल, स्कूटर, बाइक या मोपेड में से क्या है?
2-कार, जीप, वैन है या नहीं?
3-घर में मुख्यतौर पर कौन सा अनाज खाते हैं?
4-जनगणना से जुड़ी जानकारी के लिए एक मोबाइल नंबर भी देना होगा।

मोबाइल एप से जाएगा डाटा

जनगणना का पूरा काम इस बार हाईटेक होगा। इसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से एक बटन दबाते ही पूरा डाटा सेंट्रल पोर्टल में भेजा जा सकेगा। माना जा रहा है कि इससे जनगणना का काम आसान हो जाएगा।

जनगणना 2021 का पहला चरण एक अप्रैल 2020 से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार स्मार्टफोन, अनाज जैसे विषय भी जनगणना का हिस्सा होंगे।
- सी रविशंकर, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें