फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, एनपीआर और मकानों की गणना होगी 

Sat, 25 Jan 2020 11:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Census India
विज्ञापन

प्रदेश में जनगणना 2021 का पहला चरण एक मई से शुरू हो जाएगा। इसमें मकान सूचीकरण, मकानों की गणना तथा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के कार्य होंगे। गणना के लिए 30 हजार कर्मी और छह हजार सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में जनगणना के कार्य के लिए गठित समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

जनगणना निदेशक उत्तराखंड विम्मी सचदेवा रामन ने विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने शिक्षा निदेशक को इस कार्य के लिए आवश्यक कार्मिकों की तैनाती समय पर करने के निर्देश दिए। अप्रैल माह में जनगणना में तैनात कार्मिकों की ट्रेनिंग होगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को निर्देश दिए गए

जनगणना निदेशक ने बताया कि जनगणना के दौरान जनगणना कार्य के प्रबंधन एवं निगरानी के लिए सीएमएमएस पोर्टल विकसित किया गया है। डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए आंकड़ों का संकलन मोबाइल एप से भी किया जाएगा। निदेशक ने जनगणना कार्य के लिए प्रचार प्रसार का अनुरोध भी किया। मुख्य सचिव ने इस संबंध में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को निर्देश दिए।

बैठक में चर्चा हुई कि उत्तराखंड शासन के क्षेत्र परिसीमन से संबंधित नोटिफिकेशन की प्रति जनगणना निदेशालय को भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सचिव जनगणना रंजीत कुमार सिन्हा, सचिव सुशील कुमार, अपर सचिव एचसी सेमवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें