फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश के 97 केंद्रों में 16958 छात्र-छात्राओं ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश के सरकारी, अशासकीय एवं स्थानीय निकाय के स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं के 16958 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा दी। अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक राष्ट्रीय साधन सह योग्यता, डॉ. शिवानंद नौटियाल व श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति परीक्षा 97 केंद्रों में आयोजित की गई। परीक्षा में राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति के लिए चयनित 1048 छात्रों को 12 हजार रुपये, डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के लिए चयनित 100 छात्रों को 15 हजार रुपए एवं श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति के लिए चयनित 475 छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपए प्रतिवर्ष की दर से कक्षा नौ से 12 वीं तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें