फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसीएमओ ने नसबंदी शिविर की व्यवस्थाओं को देखा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में चल रहे नसबंदी शिविर की व्यवस्थाओं को देखा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने उन्हें जानकारी दी कि 15 महिलाओं की नसबंदी की गई है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के अल्ट्रासाउंड, ओपीडी, आईपीडी कक्षों, एक्सरे रूम का निरीक्षण किया। रेडियोलॉजिस्ट ने एसीएमओ को बताया कि 11 लोगों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में मरीजों से उनके अनुभव पूछे। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से क्वांसी में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान वरिष्ठ सर्जन डॉ. नरेंद्र सिंह चौहान, डाॅ. ममता नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें