फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के इंटरकालेजों को जल्द मलेंगे 1950 प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य के इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं की कमी की समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है। इस क्रम में शिक्षा विभाग ने 1950 एलटी शिक्षकों को प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति देने के बाबत लोकसेवा आयोग में डीपीसी की बैठक की तैयारी कर ली है। शिक्षा विभाग के अनुसार पदोन्नति पाने वाले एलटी प्रवक्ताओं की वार्षिक गोपनीय आख्याओं का परीक्षण कर लिया गया है।
बता दें, राज्य के इंटर कॉलेजों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी समेत तमाम विषयों के प्रवक्ताओं की भारी कमी है। प्रवक्ताओं की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। राज्य के शिक्षक संगठनों द्वारा एलटी शिक्षकों को प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नति दिए जाने को लेकर लगातार मांग उठायी जा रही है।
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक व कार्यवाहक निदेशक आरके उनियाल ने बताया कि लोकसेवा आयोग में 20 मई से डीपीसी प्रस्तावित है। इसके लिए पदोन्नति के पात्र सभी शिक्षकोें के दस्तावेजों की जांच लोकसेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा पूरी कर ली गई है। जल्द ही डीपीसी की बैठक कर पदोन्नति के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई तक एलटी शिक्षकों को पदोन्नति देकर कॉलेजों में बतौर प्रवक्ता तैनाती भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माझिला का कहना है कि राज्य के इंटर कॉलेजों में जिस तरीके से प्रवक्ताओं की कमी है उसे देखते हुए यह अच्छी पहल है। एलटी शिक्षकों की डीपीसी तक उन्हें प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति देने से कॉलेजों में प्रवक्ताओं की कमी को काफी हद तक दूृर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें