फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत, भूगोल, भूगर्भ विज्ञान भी पढ़ाएगा दून विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

दून विश्वविद्यालय इस शैक्षिक सत्र से भूगोल, भूगर्भ विज्ञान और संस्कृत भी पढ़ाई कराएगा। विवि में 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद नए सत्र के दाखिलों की घंटी बज चुकी है। 11 मई से विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। एमबीए को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 16 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी दून विवि के उपकुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने दी।
विज्ञापन

डॉ. नित्यानंद शोध संस्थान आया अस्तित्व में
दून विवि में डॉ. नित्यानंद शोध संस्थान अस्तित्व में आ गया है। इस संस्थान के तहत पहली बार भूगोल और भूगर्भ विज्ञान में परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत दून विवि में डॉ. नित्यानंद शोध संस्थान की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 11 मई 2019
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 05 जून 2019
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 10 जून 2019
एमबीए को छोड़कर बाकी कोर्स की प्रवेश परीक्षा तिथि : 16 जून 2019
प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि : 24 जून 2019
प्रथम चरण की काउंसिलिंग तिथि : 17 जुलाई से 20 जुलाई
(एमबीए और एग्जीक्यूटिव एमबीए में ग्रुप डिस्कशन व इंटरव्यू के आधार पर दाखिले होंगे)

आवेदन शुल्क
सामान्य : 800 रुपये
एससी, एसटी : 400 रुपये

यहां होगी प्रवेश परीक्षा
देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, लखनऊ, पटना, नैनीताल और हल्द्वानी।

किस कोर्स में कितनी सीटें
कोर्स सीटें
बैचलर ऑफ डिजाइन 30
बीकॉम ऑनर्स 40
बीएससी ऑनर्स फिजिक्स/एमएससी इंटिग्रेटेड फिजिक्स 40
बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री/एमएससी इंटिग्रेटेड केमिस्ट्री 40
बीएससी ऑनर्स मैथ्स/एमएससी इंटिग्रेटेड मैथ्स 40
बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस/एमएससी इंटिग्रेटेड कंप्यूटर साइंस 40
बीए ऑनर्स/ एमए इंटिग्रेटेड मीडिया एंड कम्यूनिकेशन 50
बीबीए/एमबीए इंटिग्रेटेड 40
बीए ऑनर्स/एमए स्पेनिश (इंटिग्रेटेड) 25
बीए ऑनर्स/एमए जर्मन (इंटिग्रेटेड) 25
बीए ऑनर्स/एमए चाइनीज (इंटिग्रेटेड) 25
बीए ऑनर्स/एमए जैपेनीज (इंटिग्रेटेड) 25
बीए ऑनर्स/एमए फ्रेंच (इंटिग्रेटेड) 25
बीए ऑनर्स इंगलिश 25
बीएससी ऑनर्स/एमएससी इकोनोमिक्स(इंटिग्रेटेड) 50
एमएससी एनवायरमेंटल साइंस 20
एमएससी एनवायरमेंट स्पेशलाइजेशन इन नेचुरल 20
एमटेक एनवायरमेंट टेक्नोलॉजी 20
एमए मीडिया एंड कम्यूनिकेशन स्टडीज 40
एमबीए 60
एग्जीक्यूटिव एमबीए 25
एमए स्पेनिश 25
एमए जर्मन 25
एमए चाइनीज 25
एमए जैपेनीज 25
एमए फ्रेंच 25
एमए इंगलिश 25
एमए इकोनोमिक्स 20
एमए साइकोलॉजी 20
एमए सोशल वर्क 20
एमए सोशल एंथ्रोपोलॉजी 20
मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस 20
मास्टर ऑफ ज्योग्राफी 20
मास्टर ऑफ जियोलॉजी 20
पीएचडी एनवायरमेंट साइंस 10
पीएचडी मैनेजमेंट 07
पीएचडी केमिस्ट्री 02
पीएचडी फिजिक्स 03
पीएचडी मैथ्स 10
सर्टिफिकेट इन स्पेनिश 30
सर्टिफिकेट इन जर्मन 30
सर्टिफिकेट इन चाइनीज 30
सर्टिफिकेट इन जैपेनीज 30
सर्टिफिकेट इन फ्रेंच 30
सर्टिफिकेट इन संस्कृत 30
इस वेबसाइट पर करें आवेदन : http://www.doonuniversity.org/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें