ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड यूथ ट्वेंटी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लोगों ने देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए होली खेली। लोगों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूूल परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरके जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत और एसोसिएशन के महासचिव जावेद बट्ट ने संयुक्त रूप से किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आतंकी घटनाओं में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद हुई। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के चेयरमैन धर्मेंद्र चौहान, आशुतोष ममगाईं, सुशील सिंह, आशीष बहुगुणा, आशा मनोरमा डोबरियाल, सलीम खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
मेरी बेटी गीत को सराहा
कार्यक्रम में शिल्पा प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया गया मेरी बेटी गीत भी लांच किया गया। बेटियों की सुरक्षा को लेकर गीत सूरज रावत ने लिखा और सुरों से सजाया है। शिल्पा प्रोडक्शन की चेयरपर्सन शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने बताया कि गीत का निर्देशन अंकित चमोली ने किया है।