फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में छह माह तक हड़ताल पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में छह माह तक हड़ताल पर रोक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षकों के हड़ताली रुख को देखते हुए शिक्षा विभाग में अगले छह माह तक के लिए एस्मा लागू कर दिया गया है। छह माह के लिए सभी तरह की हड़ताल पर रोक लगा दी गई है। विभागीय सचिव डा. भूपिंदर कौर औलख ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी किए।
प्रदेश में एक मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। विभाग जहां परीक्षा की तैयारियों में जुटा है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक संगठन अन्य कर्मचारी संघों के साथ मिलकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की हड़ताल पर शासन ने रोक लगा दी है। बोर्ड परीक्षा, मूल्यांकन और परिणामों की घोषणा के दौरान शिक्षक-कर्मचारी हड़ताल कर व्यवस्थाओं को प्रभावित न कर सकें, इसके लिए प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं से पहले शिक्षा विभाग में एस्मा लागू किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट...
बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य सेवा है। हमें जून से पहले बोर्ड का परिणाम भी जारी करना है। शिक्षक हड़ताल करेंगे तो इस पूरी प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है। इसको देखते हुए एस्मा लागू किया गया है।
- राकेश कुंवर, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें