ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 24 से 27 दिसंबर तक होने वाले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मुकाबले के लिए प्रदेश की अंडर-23 टीम में एक बदलाव किया गया है। बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि अनफिट होने के कारण विशाल डंगवाल को टीम में जगह नहीं मिली है। उनके स्थान पर राजेश टांगरी को टीम में चुना गया है। टीम इस प्रकार है। अजीत सिंह रावत (कप्तान), सागर सिंह रावत, पीयूष जोशी, सौरभ चौहान, विजय शर्मा (विकेटकीपर), कमलेश कन्याल, निखिल पुंडीर, दिनेश पंवार, प्रदीप चमोली, प्रमोद रावत, हरजीत सिंह, हिमांशु बिष्ट, सुनील सिंह बिष्ट, अग्रिम तिवारी, राजेश टांगरी।