फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मंदिर के लिए की तीन लाख रुपये की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। साल्ड गांव में आयोजित रामलीला में शुक्रवार रात को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने गांव के महावीर मंदिर के लिए तीन लाख तथा महिला मंगल दल को एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

आजकल वरुणा घाटी के साल्ड गांव में श्री जगन्नाथ दुर्गा मां आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार रात को आयोजन में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट होते हुए यमुनोत्री के लिए सड़क निर्माण की स्वीकृति का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे। इस मौके पर महादेव रावत, विजयपाल मखलोगा, हंसराज, बालशेखर नौटियाल, मानेंद्र राणा, विनोद नेगी, मंसाराम नौटियाल, शिवनारायण नौटियाल, सत्य प्रसाद, भारत भूषण नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें