नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने सेवा टीएचडीसी के माध्यम से विद्या मंदिर इंटर कालेज को पांच कंप्यूटर प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकि युग में कंप्यूटर शिक्षा का बड़ा महत्व है। अच्छे परिणाम देने वाले स्कूलों में संसाधन बढ़ाकर प्रोत्साहन देने की जरूरत है। जिससे पढन-पाठन प्रभावित न हो सके।
मंगलवार को यहां विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में टिहरी विधायक ने कालेज के प्रधानाचार्य को पांच कंप्यूटर देते हुए कहा कि अच्छे परिणाम देने वाले स्कूल- कालेजों में आवासीय सुविधा प्रदान करने की जरूरत है। उन्होंने सेवा टीएचडीसी से शिक्षण संस्थाओं को अधिक मदद देने को कहा। सेवा टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक अमरदीप ने कहा कि सेवा के माध्यम से शिक्षण संस्थाओं को अधिक मदद दी जा रही है। कालेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने टिहरी विधायक और सेवा टीएचडीसी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि ओएनजीसी ने भी कालेज में एक बड़ा बहुउद्देशीय हॉल बनाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस मौके पर उपभोक्ता फोरम के सदस्य विनोद रतूड़ी, दुग्ध संघ अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, रवि सेमवाल, एके वर्मा, यतवीर चौहान, उदय रावत, विजय कठैत और प्रताप राणा आदि मौजूद थे।