फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद और हमारे पितृ ईष्ट देवता के सम्मान : अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश के शहीद और हमारे पितृ ईष्ट देवता के सम्मान हैं। शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनकी आत्मा की शांति के लिए हम सभी को प्रयास और कामना करनी चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें विस अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने रविवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से कचहरी स्थित शहीद स्थल पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कहीं। इस अवसर पर विस अध्यक्ष ने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा श्रीमद्भागवत कथा वाचक आचार्य सुरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल ने कहा कि ईष्ट देवता और पितरों की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान कृष्ण ने नंद बाबा को बोला था धरती माता हमारी ईष्ट देवता हैं। जिससे हमें अन्न की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आचार्य ने पितृ तर्पण के कई प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर दीपक, बृजमोहन जोशी, धीरेंद्र पेटवाल, अशोक वर्मा, ओम गोपाल रावत, सूरत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें