फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केट बॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर-15 बॉस्केट प्रतियोगिता के बालक-बालिका वर्ग में मुकाबले खेले गए। इस दौरान खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया।
परेड ग्राउंड स्थित बास्केटबॉल के मैदान में सोमवार को चार मुकाबले खेले गए। मुकाबले में केबीआईबीपी ने सेंट एग्नेस स्कूल को 28-25 अंक से, पुरुकुल यूथ डेवलपमेंट सोसायटी ने वुड स्टॉक को 32-14 से, सेंट मेरी क्लेमेंटटाउन ने आसरा क्लब को 35-28 से व दून इंटरनेशनल स्कूल ने एसजीआरआर रेस कोर्स को 35-23 से हराया।
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग के मुकाबले में होप टाउन स्कूल ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी को 26-22 से, पुरुकुल यूथ डेवलपमेंट सोसाइटी ने सेंट एग्नेस स्कूल को 26-13 से, कॉन्वेंट ऑफ जीजस मेरी ने नारी शिल्प मंदिर को 31-30 से और सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने जसवंत मॉडर्न स्कूल को 24-13 से हराकर प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किए।


वाइनवर्ग एलन और ओकग्रोव स्कूल जीते
- जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में वाइनवर्ग एलन स्कूल और ओक ग्रोव स्कूल ने अपने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक हासिल किए।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सोमवार को बालक अंडर-17 वर्ग के दो मुकाबले खेले गए। पहला मुुकाबला सेंट एग्नेज स्कूल और ओक ग्रोव स्कूल के बीच खेला गया। मुकाबले को ओक ग्रोव स्कूल ने 6-1 से जीत लिया। ओक ग्रोव के लिए शिवम ने चार, ऋतिक ने दो गोल किए। सेंट एग्नेज की ओर से एकमात्र गोल समीर ने किए। दूसरा मुकाबला वाइनवर्ग एलन स्कूल और स्टेडियम ट्रेनिज के बीच हुआ। इसमें वाईनवर्ग स्कूल 7-0 विजय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें