फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद तेजी से करें सड़कों का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के बाद सड़कों का चौड़ीकरण तेजी से किया जाए। मुख्य सड़कों के साथ ही नगर निगम की सीमा पर मौजूद अतिक्रमण भी हटाए जाएं। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारी या कर्मचारी अतिक्रमणकारियों को मदद पहुंचाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बृहस्पतिवार को सर्वे चौक स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के आईआरडीटी सभागार में टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ ही निगम की सीमा में आने वाले अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों के समतलीकरण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 28 जून से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत टास्क फोर्स अब तक तीन हजार से अधिक अतिक्रमण हटा चुकी है। इनमें से करीब दो हजार अतिक्रमण टास्क फोर्स की टीम ने खुद तोड़ा। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने ध्वस्तीकरण में आई लागत का लेखाजोखा तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने में आई लागत का बिल भवन स्वामियों को भेजा जाएगा। निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं होने पर भवन स्वामी से जुर्माने के साथ वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

--
टीम ने ध्वस्त किए 160 अतिक्रमण
टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को निरंजनपुर, जीएमएस रोड पर सेंट ज्यूड्स स्कूल के पास और मोथरोवाला समेत कई स्थानों पर 160 अतिक्रमण ध्वस्त किए। साथ ही 58 अतिक्रमण चिह्नित भी किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि टीम ने अब तक 3659 अतिक्रमण ध्वस्त किए हैं, जबकि 7266 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। 108 भवनों की सीलिंग की भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

--
एमडीडीए ने अस्पताल प्रबंधन को किया तलब
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज को सिनर्जी अस्पताल प्रबंधन को नक्शे के साथ तलब किया है। दो दिन पहले अतिक्रमण हटा रही टास्क फोर्स ने सिनर्जी अस्पताल को सील कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन बेसमेंट में पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी चला रहा था, जबकि नक्शे में इसे पार्किंग दर्शाया गया है। एमडीडीए सचिव पीसी दुमका ने बताया कि पार्किंग की जगह पर केवल वाहन ही खड़े होने चाहिए थे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इसके बजाए यहां पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी संचालित कर रहा था, जो नियम विरुद्ध है। अगर मानक के हिसाब से पार्किंग नहीं मिलती है तो बेसमेंट को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें