रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। इस दौरान धाम में घना कोहरा छाया रहा, जिसमें 5 मीटर की दूरी पर भी साफ नजर नहीं आ रहा था। दिन चढ़ने के साथ मौसम में कुछ सुधार हुआ। कुछ देर के लिए तेज धूप भी निकल आई, लेकिन पुन: 12.30 बजे से केदारनाथ में मौसम खराब हो गया और बारिश होने लगी। इधर, रुद्रप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। बीच में बारिश की संभावना भी बनी। लेकिन कुछ ही देर में मौसम ठीक हो गया। इसके बाद तेज धूप के चलते उमस भरी गर्मी बनी रही। ब्यूरो