फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन में 200 नए अतिक्रमण चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

शहर के चार जोन में बृहस्पतिवार को टास्क फोर्स ने 200 और अतिक्रमण चिह्नित किए। आज हरिद्वार रोड और सहारनपुर रोड पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। अकेले हरिद्वार रोड पर 50 अतिक्रमणों पर लाल निशान लगाए गए हैं।
बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के साथ ही चार अलग-अलग टीमें शहर के चारों जोन में चिह्नीकरण की कार्रवाई में भी जुटी रहीं। इस दौरान कच्चे और पक्के सभी तरह के अतिक्रमण चिह्नित किए गए। लाल निशान लगाने के बाद टीम के सदस्यों ने संबंधित अतिक्रमणकारी को मौके पर ही नोटिस थमाया। राजपुर रोड और चकराता रोड क्षेत्र में टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कांप्लेक्स में बेसमेंट के उपयोग का भी निरीक्षण किया। बेसमेंट का पार्किंग से इतर उपयोग करने वालों के यहां भी निशान लगाकर नोटिस जारी किए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि हरिद्वार रोड और सहारनपुर रोड पर चिह्नित अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जो अतिक्रमण ढहाए गए हैं, उनका भी एक टीम निरीक्षण करेगी। कोई दोबारा अतिक्रमण न करे, यह सुनिश्चित करने अधिकारी मौके पर जाएंगे।
विज्ञापन

--
तमाशबीनों की जुटी भीड़
अभियान के दौरान पुलिस ने रिस्पना पुल चौराहे से नेहरू कॉलोनी तिराहे तक यातायात रोक दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। तमाशबीन पूरी कार्रवाई के दौरान वहां जमे रहे। कई बार तमाशबीनों की भीड़ के कारण टीम को दिक्कत भी हुई।
--
महिलाओं ने जताया विरोध
अभियान के दौरान टीम के सामने एक परिवार को छोड़कर अन्य किसी ने खास विरोध नहीं जताया। नेहरू कॉलोनी तिराहे पर सड़क से सटाकर बने घर और दुकान को तोड़ने के लिए जैसे ही टीम पहुंची, वहां रहने वाले परिवार ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि वह अपना अतिक्रमण खुद ही गिरा देंगे। टीम ने उनकी एक नहीं सुनी और जेसीबी से पूरा अतिक्रमण ढहा दिया। इस पर महिलाएं जेसीबी की तरफ बढ़ने लगीं। महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोककर शांत करा दिया।
विज्ञापन

--
अतिक्रमणकारियों पर करेंगे एफआईआर
टास्क फोर्स प्रभारी एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ स्थानों पर चिह्नीकरण के दौरान लगाए गए निशानों को हटाए जाने की सूचना मिल रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जा सकती है। उन्होंने कहा ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें