फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने चित्रों में भरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कला अनंत सोसायटी की ओर से रविवार को आयोजित तृतीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के दौरान कलाकारों ने चित्रों में प्रतिभा के रंग भरे। गांधी रोड स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ उद्योगपति राकेश ओबराय ने दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में देश के विभन्न जगहों के 54 कलाकारों की 72 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। इस मौके पर सोसायटी ने विशिष्ट कार्य के लिए कलाकार मोहम्मद मोईन को सम्मानित भी किया।
मुख्य अतिथि राकेश ओबराय ने कहा कि रंगों के मेल से किसी विषय वस्तु के प्रस्तुत करना बेहद सराहनीय हुनर है। इस प्रदर्शनी में आसपास के वातावरण को कलाकार ने खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। ओबराय ने चित्रकारी के कलाकारों के लिए दून में बंद पड़ी आर्ट गैलरी खुलवाने के लिए राज्य सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। सोसायटी के अध्यक्ष दीपक कनौजिया ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों और कलाकारों को चित्रकारी के जरिए रोजगार से संबंधित जानकारियों से जागरूक करना है। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र कुमार, रमेश क्षेत्री, डॉ. शशि झा, लक्ष्मी नारायण, मंदाकिनी शर्मा, अवनीश सिंह, कल्पना बहुगुणा, सपना सकलानी, नीलू क्षेत्री, प्रगति नेगी, अजीत वर्मा, विनित, सुनील, पंकज कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफा और मां की ममता पेंटिंग रही आकषर्ण का केंद्र
सहारनपुर की छात्रा भारती पुंडीर ने रेप पीड़िता आसिफा की पेंटिंग बनाकर श्रद्धांजलि दी। आसिफा को श्रद्धांजलि देने के लिए भारती ने दो दिन में पेंटिंग बनाई है। भारती ने कहा कि कठुआ गैंग रेप की घटना बहुत ही भयानक थी। वहीं बिहार की प्रज्ञा श्री ने मां के दुख और उसके बलिदान को पेंटिंग प्रस्तुत की है। प्रदर्शनी में हरिद्वार के मोहम्मद मोईन की चाकू से बनाई रविंद्रनाथ टैगोर की पेंटिंग, टोली की पृथ्वी को बचाने वाली और शिल्पी रस्तोगी की शिव भगवान की शक्ति प्रदर्शनी लोगों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें