फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने नही बढ़ाया किराया तो खुद ही बढ़ा लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

देहरादून-विकासनगर मोटर्स ऑनर्स एसोसिएशन ने 10 जून तक वाहनों का किराया न बढ़ाए जाने पर 11 जून से खुद 25 फीसदी किराया बढ़ाने की चेतावनी दी है। इसके अलावा उन्होंने परिवहन मंत्री, सचिव व अपर आयुक्त कार्यालय में भीख मांगने के साथ ही शुद्ध बुद्धि यज्ञ भी करने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन की ओर से इस 25 फीसदी किराया बढ़ोतरी की मांग लेकर राज्य परिवहन प्राधिकरण अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने बताया कि डीजल के दामों और वाहनों के पार्ट्स के मूल्यों में अप्रत्याशित वृद्धि होने से सिटी बस, बस और अन्य वाहनों का संचालन मुश्किल हो गया है। सरकार से कई बार मांग करने के बाद भी एसटीए की बैठक में किराया नहीं बढ़ाया गया है। जिससे वाहन संचालकों में आक्रोश है। 11 जून से वाहन संचालक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें