फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने बदला 9वीं का पेपर पैटर्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ आफताब अजमत, देहरादून।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कांटीन्यूअस एंड कांप्रिहेंसिव इवेल्यूएशन (सीसीई) खत्म करने के साथ ही इस साल से 9वीं का पैटर्न बदल दिया है। बोर्ड ने एक ओर विषयवार परिवर्तन कर दिए हैं तो दूसरी ओर अंकों का पैटर्न भी बदल दिया है। 9वीं में नई व्यवस्था इसी साल से लागू हो गई है जबकि 10वीं में यह व्यवस्था अगले सत्र से लागू होगी।
सीबीएसई ने 9वीं में अंग्रेजी विषय में सबसे बड़े बदलाव किए हैं। अब 9वीं में छात्रों के पास दो के बजाए केवल एक कोर्स का विकल्प रहेगा। बोर्ड के मुताबिक अभी तक 9वीं में दो कोर्स होते थे, जिनके कोड 101 और 184 थे। अब सीबीएसई ने 101 कोड वाले पेपर को खत्म कर दिया है। अब केवल 184 कोड का पेपर ही पढ़ना होगा। इसमें इंगलिश लिट्रेचर पर जोर दिया गया है। कोड 101 में कम्यूनिकेटिव इंगलिश पर फोकस था। बोर्ड ने इसके अलावा वैल्यू आधारित सवालों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। केवल कोर्स से ही अंतिम परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे। पहले 9वीं के कुछ सवाल कोर्स से बाहर से आते थे जो कि वैल्यू आधारित होते थे। सीबीएसई ने इसके अलावा फाउंडेशन आईटी का पेपर भी खत्म कर दिया है। अब केवल कंप्यूटर एप्लीकेशन का पेपर होगा। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह के मुताबिक, 9वीं में यह बदलाव इस नए सत्र से लागू हो गए हैं जबकि 10वीं में इस साल पुराना पैटर्न ही चलेगा। 10वीं में अगले सत्र से यह पैटर्न लागू होगा।
विज्ञापन

.......................
80 अंक की लिखित परीक्षा
9वीं में अभी तक सीसीई होती थी, जिस वजह से बिल्कुल अलग अंकों का पैटर्न होता था। नए बदलावों के तहत अब प्रत्येक विषय का पेपर 100 अंकों का होगा। इसमें 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी और 20 अंकों का प्रैक्टिकल होगा। इन 20 अंकों में भी 10 अंक का सभी टेस्ट का औसत होगा, पांच अंकों का विषय आधारित असाइनमेंट होगा और पांच अंक होमवर्क के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

..............
इंगलिश लिट्रेचर दो हिस्सों में बांटा
नए कोर्स में सीबीएसई ने लिट्रेचर पर जोर दिया गया है। इसके लिए दो पुस्तकें एनसीईआरटी ने तैयार की हैं। एक भाग में केवल स्टोरी है। जबकि दूसरे में स्टोरी एवं पोएम दोनों है। एनसीईआरटी द्वारा दोनों पुस्तकों की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें