फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत हाउस रहा ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

दि एशियन स्कूल में शनिवार को अंतरसदनीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता-2018 का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदनों के बीच नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता हुई। जिसमें रंजीत हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य एके दास ने दीप जलाकर किया। लीना खेड़ा के निर्देशन में भजन प्रतियोगिता हुई। जिसमें अर्जुन, अशोका, रंजीत और शिवाजी हाउस के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। विजय कुमार विक्टर के निर्देशन में छात्रों ने सह गीत पेश किए। नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। ओवरऑल चैंपियन रंजीत हाउस रहा। निर्णायक की भूमिका वेलहम ब्वॉयज स्कूल से चंपक लता डे, इकोल ग्लोबल से अनीता शर्मा तथा आर्यन स्कूल से संदीप ख्याली ने निभाई। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अमरजीत सिंह जुनैजा, उप प्रबंधक मदनजीत सिंह जुनैजा, निदेशक गगनजोत जुनैजा, गुंजन जुनैजा, उप प्रधानाचार्य अनंत विजय दत्त थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें