फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिला ने जानी कार्यकर्ताओं के ‘मन की बात’

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

भाजपा के मसूरी विधानसभा के पर्यवेक्षक विनय रोहिला ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी और चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
बुधवार को पिक्चर पैलेस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक रोहिला ने कार्यकर्ताओं को आलाकमान के निर्देश पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने दावा किया पार्टी निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में परचम लहराएगी। इसके बाद उन्होंने पर्यवेक्षकों ने बंद कमरे में पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और उनके मन की बात पूछी।
विज्ञापन

वहीं, जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की चुनाव के समय अग्नि परीक्षा होती है। भाजपा का लक्ष्य हैं कि निकाय चुनाव में भी भाजपा भारी जीत दर्ज कर मसूरी पालिका में पालिकाध्यक्ष पद पर और सभी वार्डों में कमल खिलाएं।
विज्ञापन

वहीं, सूत्रों के मुताबिक पालिकाध्यक्ष पद के लिए सामान्य सीट होने की दशा में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, धर्मपाल पंवार, बिजेंद्र भंडारी और सामान्य महिला सीट होने की दशा में मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, अनीता सक्सेना ने, ओबीसी सीट होने की दशा में विजय रमोला और एसटीएससी सीट होने की दशा में मनोज रिंग्वाल ने अपनी दावेदारी पेश की। बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, घनश्याम नौटियाल, ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, अनिल गोदियाल, बादल प्रकाश, मीरा सकलानी, सरोजनी कैंतुरा, अनिता पुंडीर, शशि रावत, नर्मदा नेगी, अनिता सक्सेना, धरम पाल पंवार, विजय रमोला, रमेश खंडूरी, विनय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें