फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 अप्रैल को निर्धन कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवा दल 27 अप्रैल को आर्थिक रूप से कमजोर कन्याओं का सामूहिक विवाह कराएगा। इसके लिए कन्याओं की संख्या की कोई सीमा नहीं रखी गई है। जितनी कन्याएं पंजीकरण कराएंगी, महंत रविंद्र पुरी के सानिध्य में सेवा दल की ओर से सभी का विवाह विधि-विधान से कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के सेवादार संजय कुमार ने बताया कि छह वर्षों से सेवा दल अपने शोभायात्रा के आयोजन में कमी करके बचाई गई धनराशि से ऐसी कन्याओं का विवाह करवा रहा है, जिनके अभिभावक आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह के लिए 10 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकते हैं। विवाह के लिए कन्या पक्ष को खुद वर का चयन करना है। सेवादल ने लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग का आग्रह किया गया है। संजय कुमार का कहना है कि दानदाता चाहे तो सीधे भी किसी कन्या को सहयोग कर सकते हैं। कन्याओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं समेत खाने-पीने का इंतजाम सेवा दल की ओर से किया जाएगा। पंजीकरण के लिए सेवादल के विधि सलाहकार एडवोकेट राजकुमार गुप्ता से इन नंबरों पर 785532931, 9412 73492 संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें