ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बॉलीवुड अभिनेत्री डॉली बिंद्रा शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना करने पहुंचीं। इस दौरान डॉली ने भोले बाबा पर जल चढ़ाया और टपकेश्वर मंदिर के आचार्य विपिन जोशी आशीर्वाद लिया। इसके बाद वैष्णो देवी गुफा में माता की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जीटीएम ग्रुप से तुषार कुमार, रोशन राणा, जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।