फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मिलेगा 10 एमएलडी अतिरिक्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर मिलेगा 10 एमएलडी अतिरिक्त पानी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
होली के मद्देनजर जल संस्थान ने दो मार्च को पानी सप्लाई के शेडयूल में बदलाव किया है। जिसमें सुबह-शाम पानी की कटौती कर आम दिनों के अतिरिक्त पानी की सप्लाई होगी।
इस बार होली पर 10 (एमएलडी) अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी। होली के दिन दोपहर में भी पानी की सप्लाई की जाएगी। जल संस्थान का दावा है कि इस दिन एक से दो घंटे तक अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ओर से ट्यूबवेल पर तैनात आपरेटरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बल्लूपुर, विजयपार्क, राजेंद्रनगर, कौलागढ़, किशननगर, नेहरू कॉलोनी, एमडीडीए, न्यू रोड, लक्ष्मण चौक, डोभालवाला आदि इलाकों में होली के दिन पानी की अतिरिक्त आपूर्ति होगी। अधिकारियों के मुताबिक दो मार्च को सुबह-शाम को सप्लाई में कटौती कर दोपहर में एक से दो बजे के बीच सप्लाई की जाएगी। पिछले साल जल संस्थान ने होली के दिन 206 एमएलडी पानी की सप्लाई की थी। इस बार इसमें 10 मिलियन लीटर प्रति व्यक्ति का इजाफा कर 216 कर दिया गया है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मनीष सेमवाल का कहना है कि होली के दिन लोगों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए दो मार्च को दोपहर में एक से दो घंटे तक अतिरिक्त पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें