फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन में खड़ी होगी नई टीम: गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि आजीवन सहयोग के बाद अब संगठन नगर निगम चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेगा। हर वार्ड में जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाएगा। उन्होंने कहा कि विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से सलाह-मशवरे के बाद आगामी दस दिन के भीतर महानगर में नई टीम की घोषणा कर दी जाएगी। संगठन के प्रति निष्ठावान, योग्य और पार्टी कार्यक्रमों में भागीदारी करने वाले कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी जाएगी।
महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में विनय गोयल ने कहा कि महानगर के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक मजबूत टीम के रूप में काम किया। उसका ही नतीजा है कि लक्ष्य के करीब राशि एकत्र हुई। महानगर ने आठ हजार चेक के माध्यम से चार करोड़ 12 लाख 41 हजार 615 रुपये आजीवन सहयोग निधि में जमा कराए हैं। महानगर को पांच करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था। सर्वाधिक राशि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से एकत्र हुई है। उन्होंने कहा कि अभी कई लोगों के पास चेक पड़े हैं, जो जमा होने हैं। सभी चेक जमा होने पर पांच करोड़ का लक्ष्य आसानी से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुनीत मित्तल, सुशील गुप्ता, राजेंद्र सिंह ढिल्लो, सीताराम भट्ट, आरएस परिहार, मानिक निधि शर्मा, श्याम अग्रवाल, विनोद सिंह रांगड़, श्याम पंत, बृजेश गुप्ता, पवन चौधरी समेत सभी मंडल अध्यक्ष और आजीवन सहयोग निधि प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें