फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय न करें नशा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जनपद में बढ़ती वाहन दुर्घटनाओं को देखते हुए एसपी ददन पाल ने अपने कार्यालय में जनपद के सभी वाहन संघों के चालकों को बुलाकर उनके साथ बैठक की।
विज्ञापन

कार्यालय में वाहन चालकों के साथ बैठक के दौरान एसपी ददन पाल ने कहा कि चालक जब वाहन चलाता है, तो उस पर अपनी व अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ सवारियों की भी जिम्मेदारी रहती है। इसलिए वाहन चलाते समय कभी भी शराब व भांग आदि नशे का प्रयोग न करें। एसपी ददन पाल ने बताया कि वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनपद में विभिन्न जगह पुलिस सड़कों पर अभियान चलाकर नियमित कार्रवाई कर रही है, लेकिन चालान करने से अधिक जरूरी है कि वाहन चालकों को हम जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें