फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में हुई बारिशस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार को केदारनाथ धाम में पूरे दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर चलता रहा, जबकि जिला मुख्यालय में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं, 1018 यात्रियों ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए। जिला मुख्यालय समेत आसपास के स्थानों तथा केदारनाथ धाम में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। केदारनाथ धाम समेत आसपास के कुछ हिस्सों में दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। तीन बजे बाद जिला मुख्यालय में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी हुई है। शुक्रवार को 1018 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ दर्शन किए। अब तक कुल 368987 श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें