फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक नहीं होने से रेफर केंद्र बना सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। जौनसार बावर के केंद्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में बीते तीन सालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों का टोटा बना हुआ है, जिस कारण लोगों को अस्पताल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, अस्पताल महज रेफर केंद्र बनकर रह गया है। लोगों को इलाज के लिए 35 किमी दूर विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही है।
साहिया स्थित 30 बेड वाले इस अस्पताल में सर्जन, बाल रोग, महिला रोग, दंत रोग, फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी, आर्थोपेडिक समेत नौ विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। जिनमें से वर्तमान में एक भी पद पर विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में वर्तमान में पांच एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। जिनमें से कोई भी विशेषज्ञ नहीं है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों में से ज्यादातर को हर बार विकासनगर और देहरादून के लिए रेफर कर दिया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने कहा कि कई बार विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण उनके पास मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
अगस्त से एएनएम केंद्रों में लगेगी रोटा वायरस वैक्सीन
साहिया। अगस्त से पोलियो खुराक की तरह ही अब दस्त से बचाव के लिए बनाई गई रोटा वायरस वैक्सीन भी सामान्य अस्पतालों और मातृत्व शिशु कल्याण केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क पिलाई जाएगी। अब तक रोटा वायरस वैक्सीन के लिए अभिभावकों को प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। सीएचसी साहिया के प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि रोटा वायरस वैक्सीनेशन के लिए सरकारी अस्पतालों में एएनएम और आशाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह वैक्सीन 6, 10 और 14 हफ्ते में बच्चों को पिलाई जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें