ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
किशन कौर देवी अजबपुर में रविवार सुबह से ही माता के दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेक खुशहाली की मन्नत मांगी। मंदिर समिति की ओर से आयोजित मेले में रोजाना सैकड़ों भक्त माता के दर्शन के आ रहे हैं।
15 जून से 16 जुलाई तक चलने वाले मेले में रोजाना मंदिर के मुख्य पुजारी रमेश पंडित के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की जा रही है। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर महिला मंडली की ओर से माता के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस पर भक्त झूमते नजर आए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुबोध कुंवर सिंह चन्देल ने बताया कि हरकिशन सिंह चन्देल ने 1805 में मंदिर की स्थापना की थी। साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर समिति की ओर से हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। महीने भर मंदिर में माता की विशेष पूजा-अर्चना कर भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है।
इस मौके पर पंडित प्रशांत, कीर्ति सिंह चन्देल, कमलेश चन्देल, आशीष रावत, दिनेश चन्देल, किरन चन्देल, सुमेंद्र सिंह रावत, सुदेश चन्देल, राजेश सिंह चन्देल, हेमपाल चन्देल आदि मौजूद रहे।