फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। तय हुआ कि सभी कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट आदि जगहों पर जाकर अभियान चलाया जाएगा। इससे अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके।
परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में हुई बैठक में भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत 50 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाएगा। वहीं, महामंत्री राजेश रावत ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बैठक का संचालन महामंत्री भावना ने किया। बैठक में सभी मंडलों के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को अभियान में जुटने के लिए कहा गया। इस दौरान सागर सोनकर, वरुण वालिया, सागर गुप्ता, अमित वर्मा, दीपक सकलानी, आदित्य नैयर, विनय रावत, कृष्णा राठौर, अखिलेश भारती, चेतन जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
राजपुर विधानसभा में सौरव शर्मा, मसूरी में समीर डोभाल, सहसपुर में आशीष गोसाईं, रायपुर में सूरज रावल, कैंट में अभिषेक शर्मा एवं हिमांशु गोगिया, धर्मपुर में विवेक डंगवाल एवं विजय भट्ट और डोईवाला विधानसभा में सौरभ नौडियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें