फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षय रोगी चिन्हिति करने को विशेष अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षय रोगी चिन्हिति करने को विशेष अभियान शुरू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला क्षय रोग विभाग की ओर से जिले में क्षय रोगियों को चिन्हित करने व उनके इलाज के लिए नए सिरे से अभियान शुरू कर दिया है। योजना के पहले चरण में जिला क्षय रोग विभाग की ओर से मलिन बस्तियों में अभियान शुरू कर दिया है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुधीर पांडे ने बताया कि योजना के पहले चरण में मलिन बस्तियों में जांच अभियान शुरू किया गया है। पहले चरण में 40 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। जिसके लिए विशेषज्ञों की अगुवाई मेें 10 टीमें लगाई गई हैं। टीमें क्षय रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही मौके पर ही उनके बलगम की जांच करेंगी। यदि मरीज में बीमारी के लक्षण पाए गए तो मौके पर ही उन्हें दवाइयां मुहैया करायी जाएगी। योजना के अगले चरण में अन्य स्थानों पर जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि फिलहाल जनवरी से लेकर अब तक 3290 क्षय रोगियों को चिन्हित किया गया है जिनका इलाज किया जा रहा है। इन मरीजों में 45 मरीज एमडीआर श्रेणी है जिनका विशेष तौर पर ख्याल किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें