फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार बावर में आठ घंटे हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार बावर में बृहस्पतिवार को हुई मानसून की पहली बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, बारिश देख काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे। चकराता की पहाड़ियां कोहरे के आगोश में समा गईं।
क्षेत्र में तापमान गिरने से मौसम सुहावना हो गया। पर्यटकों ने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। चकराता का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहा। वहीं, विकासगनर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। जौनसार बावर में बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो करीब आठ घंटे तक जारी रहा। दोपहर 2:30 बजे बारिश बंद हुई। बारिश के बंद होते ही चकराता की पहाड़ियों पर बादल उतर आए। पूरा क्षेत्र कोहरे के आगोश में समा गया। पर्यटकों को वाहनों की हैडलाइट जला आगे बढ़ना पड़ा। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके चलते लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।
विज्ञापन

वहीं, विकासनगर में भी लगातार आठ घंटे हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। काश्तकारों के चेहरे पर रौनक आ गई। जून माह में पर्याप्त बारिश नहीं होने से काश्तकारों को सिंचाई की चिंता सता रही थी, जो मानसून की पहली बारिश में दूर हो गई।
----
सहसपुर में कई घरों में घुसा पानी
सेलाकुई। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश सहसपुर में कई लोगों के लिए आफत लेकर आई। सहसपुर ग्राम पंचायत के रेंज रोड में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों के घर में रखा सामान भी खराब हो गया। यहां पर हाल ही में सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन निर्माण के दौरान यहां नालियां नहीं बनाई गईं। इस कारण बरसात का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासी सोनू, गुलशाना, जुल्फान, फुरकान, रसीला का कहना है कि पहली बारिश में ही ये हाल है तो अभी पूरा मानसून बाकी है। लोगों ने बताया कि बरसात का पानी घरों से निकालने में उन्हें कई घंटे लगे। उन्होंने प्रशासन से जल निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग की है। ग्राम प्रधान नुसरत जहां ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
----
साहिया में गोशाला के पास गिरी बिजली
साहिया। तेज बारिश के बीच बृहस्पतिवार को टिपोऊ गांव में उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब आकाशीय बिजली गांव निवासी मुकेश शर्मा की गोशाला के पास आ गिरी। बिजली गिरने से गोशाला में दरारें पड़ गईं। गनीमत रही कि बिजली गिरने से मवेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
----
विकासनगर में बनाई नौ बाढ़ चौकियां
विकासनगर। मानसून को देखते हुए विकासनगर तहसील क्षेत्र में नौ बाढ़ चौकियां बनाई गईं हैं। इसका कंट्रोल रूम विकासनगर तहसील मुख्यालय में बनाया गया है। आपदा के समय कोई भी व्यक्ति यहां पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

एसडीएम विकासनगर कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि विकासनगर तहसील क्षेत्र के अंर्तगत झाझरा, सहसपुर, पेलियो नाथूवाला, विकासनगर, सभावाला, भाऊवाला, ढकरानी और बाड़वाला में बाढ़ चौकियों का निर्माण किया गया है। हरबर्टपुर में जीआईसी जबकि, अन्य जगहों पर यह बाढ़ चौकियां पंचायत घर में बनाई गईं हैं। इनका प्रभारी संबंधित लेखपाल को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए सभी लेखपालों को तहसील क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।
----
आपदा के समय इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला आपदा नियंत्रण केंद्र- 0135-2726066
बाढ़ नियंत्रण कक्ष तहसील विकासनगर- 01360-252560, 7579466335
टोल फ्री नंबर- 1077
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें