फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए भूमि चयन को बिरमोऊ डांडा पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि चयन को बिरमोऊ डांडा पहुंची टीम
विज्ञापन

- लंबे समय से जनजातीय क्षेत्र में उठ रही केंद्रीय विद्यालय निर्माण की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
साहिया। जौनसार बावर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि चयन को केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने नवीन चकराता के समीप बिरमोऊ डांडा में भूमि का निरीक्षण किया। जल्द ही टीम भवन निर्माण के लिए अन्य स्थलों का निरीक्षण करेगी। जिसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि लंबे समय से जौनसार बावर क्षेत्र के लोग जनजातीय क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। जिस पर केंद्रीय उपायुक्त नीता खुराना के निर्देश पर बीते मंगलवार को टीम ने भूमि चयन को क्षेत्र का निरीक्षण किया था। केंद्रीय विद्यालय संगठन की सहायक आयुक्त अल्का गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने विद्यालय निर्माण को बिरमऊ डांडा के पास जगह का चयन किया। टीम में सहायक आयुक्त के साथ ही केंद्रीय विद्यालय मसूरी के प्राचार्य और कमेटी के सदस्य डीएस नेगी, क्षेत्रीय उप राजस्व निरीक्षक चतर सिंह, मंजू पंवार, बिरमोऊ के सदर स्याणा दिनेश तोमर, मुकेश जोशी, राजेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें