फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना:: प्रदेश के एक बडे़ अस्पताल पर हो सकती है कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में इस बार प्रदेश का एक बड़ा अस्पताल विभाग के रडार पर है। सूत्रों के मुताबिक जल्द इसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अब तक हुए गोलमालों में इसे सबसे बड़ा गोलमाल बताया जा रहा है, जिसका शुक्रवार तक खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत गोलमाल करने वाले 13 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इनमें से ऊधमसिंह नगर के एक अस्पताल के मालिक डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि अब तक हुए सभी मामलों में यह सबसे बड़ा मामला हो सकता है। यह अस्पताल देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद में से एक जगह का बताया जा रहा है। इस पर आरोप है कि वहां दर्जनों मरीजों के ऑपरेशन शर्तों के अनुरूप किए बिना लाखों रुपये का क्लेम हासिल कर लिया। गोलमाल पकड़ में आने के बाद अस्पताल की ओर से मांगा गया लगभग 20 लाख रुपये के क्लेम को रोक दिया है। मरीजों को रेफर करने में भी खेल हुआ है। तकरीबन एक दर्जन से अधिक मरीजों को एक सामुदायिक केंद्र से सांठगांठ कर रेफर किया है। बताया जा रहा है कि केंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में शुक्रवार या उससे पहले भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें