फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को अजेय पार्टी बनाएं कार्यकर्ता : गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा कैंट विधानसभा के जीएमएस मंडल कार्यसमिति मंगलवार को पटेलनगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने की। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से भाजपा को अजेय पार्टी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कैंट विस का मत प्रतिशत सबसे अधिक था। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने में बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख अहम योगदान दे सकते हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि मौजूदा समय भाजपा का स्वर्णिम काल नहीं है, वह समय तभी आएगा जब पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह राज्य बंगाल में सरकार बनेगी। इससे पहले पूर्व महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रमुख रविंद्र कटारिया, बबलू बंसल, पीएल सेठ, कुलदीप विनायक, महेंद्र कौर, बीना बिष्ट, विकास, विनोद तोमर, मनोज ठाकुर, जतिन कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें