फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 शिकायतें दर्ज, पांच का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी तहसीलदार पंचम सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
प्रभारी तहसीलदार ने अधिकारियों को लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार ने पूर्व में आयोजित तहसील दिवस में दर्ज शिकायतों में से ज्यादातर सस्याओं का निस्तारण होने पर अधिकारियों की पीठ भी थपथपाई। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी कार्यालय और तहसील मुख्यालय से जुड़ी 9, पुलिस, नगर पालिका कार्यालय, यूपीसीएल और सिंचाई विभाग से जुड़ी दो-दो और उद्यान विभाग से जुड़ी एक शिकायत दर्ज की गई। प्रभारी तहसीलदार ने अधीनस्थों को तहसील दिवस के व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। कहा इस तरह के आयोजनों का लाभ अधिक से अधिक जनता को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक अरविंद कुमार, राजस्व उप निरीक्षक सरदार सिंह चौहान, सर्वे कानूनगो कीर्ति सिंह चौहान, बीआरपी प्रकाश सिंह चौहान, एसआई पृथ्वी सिंह, कर निरीक्षक मोहित पाठक, सहायक विकास अधिकारी इंदू भूषण कुमोला, एसडीओ यूपीसीएल अश्वनी कुमार, परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीएन वर्मा, निरीक्षक रेशम विभाग एसके वर्मा, सहायक कृषि अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें