फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलो भोले बाबा के द्वारे सब दुख कटेंगे तुम्हारे...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

श्री मां डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन भजन गायकों ने भगवान शिव के भजनों की प्रस्तुति दी। इसके पहले मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश के विकास की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

भजन संध्या में चलो भोले बाबा के द्वारे सब दुख कटेंगे तुम्हारे, शिव की पूजा से सब है मिलता, मेरा भोला हैं भंडारी... जैसे विभिन्न सुंदर भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजन संध्या में भक्ति संगीत का आनंद लिया। इस अवसर पर आचार्य अनुज ममगाई, आचार्य प्रवीण जुयाल, कृष्ण उनियाल, हरीश, गौरव कुमार, पवन जैन, शिव नारायण, सुनील चौहान, सन्नी सूरी, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें