फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे तक किया हरे राम हरे कृष्णा का जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, धामावाला के 31वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन भक्तों ने 12 घंटे तक ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ का जाप किया। इस अवसर पर विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना की।
विज्ञापन

छह दिवसीय कार्यक्रम में रविवार को ‘हरे राम, हरे कृष्णा’ के जाप के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान गुलाटी बंधु ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। इससे पहले माता की विशेष आरती की गई। जिसमें शहरभर के मंदिरों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वार्षिकोत्सव का समापन तीन जुलाई की सुबह सामूहिक संकीर्तन व भंडारे के आयोजन के साथ होगा। इस अवसर पर समिति के प्रधान मुकेश डोडी, कृष्ण गुलाटी, पारस आनंद, अश्वनी आनंद, मोनू आनंद, जीतेंद्र, नरेश चंदोक, धर्मेंद्र डोडी, प्रवीण जैन, संदीप मल्होत्रा, ममता, पिंकी, ज्योती बलूनी, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें